बगहा, मई 23 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा शनिवार को जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता 2026 का आयोजन महारानी जानकी कुंवर महाविद्यालय में किया गया। नेशनल योगासन जज सह जिला योगासन संघ के सचिव पवन कुमार ने कहा कि कुल दस प्रकार के इवेंट में सब जूनियर, जूनियर एवं सीनियर आयु वर्ग में योगासन खिलाड़ियों ने भाग लिया जिसमें 90 परफॉर्मेंस हुए। इसमें से 33 खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता के लिए किया गया।योग प्रशिक्षक ने परिणाम की घोषणा की। जिसमें रिदमिक पेयर, आर्टिस्टिक पेयर इवेंट, आर्टिस्टिक सिंगल, सुपाइन योगासन इवेंट, फॉरवर्ड बेंड योगासन, बैक बेंड योगासन, ट्विस्टिंग बॉडी योगासन, लेग बैलेंस योगासन, हैंड बैलेंस योगासन, ट्रेडिशनल योगासन इवेंट में जूनियर और सीनियर खिलाड़ियों का चयन किया गया। इसमें सीनियर आय...