लखीसराय, दिसम्बर 8 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार तथा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के निर्देशानुसार लखीसराय में दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। कविता लेखन, कहानी लेखन, वक्तृता, चित्रकला, समूह लोक गायन, समूह लोक नृत्य तथा विज्ञान प्रदर्शनी जैसी विविध विधाओं में जिलेभर के युवाओं ने अपनी रचनात्मकता और प्रतिभा का प्रभावी प्रदर्शन किया। दूसरे दिन के कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत उप मुख्यमंत्री बिहार विजय कुमार सिन्हा ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। कविता, कहानी, चित्रकला, समूह लोक नृत्य और विज्ञान प्रदर्शनी में प्रथम स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। साथ ही लखनऊ, उत्तर प्रदेश में आयोजित नौवें राष्ट्रीय जम्हूरी कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.