बोकारो, दिसम्बर 20 -- बोकारो, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2026 के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से जिला स्तरीय युवा प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को रामरूद्र मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय चास में किया गया। प्रतियोगिता में 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग (पुरुष/महिला) के लगभग 250 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान सामूहिक लोकनृत्य, सामूहिक लोकगीत, कविता लेखन (एकल), चित्रकला (एकल) एवं भाषण (एकल) प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विजेता प्रतिभागियों में सामूहिक लोकनृत्य में प्रथम पूनम कुमारी, नीलम कुमारी, तन्नू कुमारी, ट्विंकल कुमारी (रामरूद्र मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, चास), द्वितीय स्थान पर साक्षी कुमारी, सुहानी कुमारी (रामरूद्र मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, चास) रहा। सामूहिक लोकगीत में प्रथम अर्पित कुमार दास, रेनिन जॉर्ज, प्राची ओ...