अररिया, अप्रैल 19 -- अररिया, विधि संवाददाता। शनिवार को न्यू सर्किट हाउस के सभागार में जिला स्तरीय मॉनिटरिंग कमिटी (डीएलएमसी) की बैठक हई। अध्यक्षता पटना हाई कोर्ट के जस्टिस सह इंस्पेक्टिंग जज संदीप कुमार ने की। बैठक में जिला स्तरीय मॉनिटरिंग कमिटी (डीएलएमसी) के सचिव सह एसीजेएम 01 जूली कुमारी के द्वारा 30 महत्वपूर्ण एजेंडों को रखा गया। प्रत्येक एजेंडों पर इंस्पेक्टिंग जज संदीप कुमार ने गंभीरता पूर्वक उपस्थित संबंधित पदाधिकारियों से पूछताछ कर निर्देश जारी किए। बैठक में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश गुंजन पाण्डेय, फ़ैमिली जज अविनाश कुमार सहित जिला पदाधिकारी विनोद दूहन, एडीजे 01 विनीत कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार, सीजेएम अमरेन्द्र प्रसाद, एसीजेएम सह डीएलएसए सेक्रेटरी रोहित श्रीवास्तव, पीपी रामानंद मंडल, जीपी अशोक कुमार पासवान, एनड...