सिमडेगा, दिसम्बर 9 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। झारखंड शिक्षा परियोजना के द्वारा मंगलवार को केलाघाघ डैम परिसर में जिला स्तरीय मुखिया सम्मेलन का आयोजन होगा। सम्मेलन में नि:शुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम, समग्र शिक्षा एवं नई शिक्षा नीति सहित अन्य कई कार्यक्रमों पर चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम में मुख्य रुप से डीसी कंचन सिंह उपस्थित रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...