सराईकेला, मार्च 12 -- सरायकेला,संवाददाता। जिला समाहरणालय में बुधवार को जिला स्तरीय माइनिंग टास्क फोर्स की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीसी नीतीश कुमार सिंह ने जिले में जारी अवैध बालू खनन, पत्थर उत्खनन और उनके अवैध परिवहन पर असंतोष व्यक्त किया। डीसी ने कहा कि जिले में प्राकृतिक संसाधनों की लूट बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि अवैध खनन और परिवहन को अविलंब बंद कराया जाए। उन्होंने कहा, अवैध कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि कानून का डर बना रहे।बैठक के दौरान डीसी ने जिले के सभी संबंधित अंचल अधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों को संबंधित क्षेत्रों में सघन छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश दिया। उ...