जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता 2 से 5 जुलाई तक
मेरठ, जून 29 -- जिला बैडमिंटन एसोसिएशन, मेरठ के तत्वावधान में 2 से 5 जुलाई तक जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता का आयोजन विहान प्ले फिट, मेरठ में होगा, जिसमें अंडर-9 आयु वर्ग से लेकर 80 वर्ष तक के पुरुष एवं महिला खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव राजेश चौधरी ने बताया कि प्रतियोगिता में सिंगल और डबल्स दोनों वर्गों के मुकाबले खेले जाएंगे। जिले के अनुभवी, वरिष्ठ और युवा खिलाड़ी एक ही मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी आयोजन अध्यक्ष अभिषेक विहान एवं आयोजन सचिव विशेष काकरान से संपर्क कर अपनी प्रविष्टि दर्ज करा सकते हैं।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.