दुमका, फरवरी 27 -- दुमका, प्रतिनिधि। झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी एवं जेआरजीबी बैंक के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को जिला कार्यालय सभागार में जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला कार्यक्रम प्रबंधक निशांत एक्का ने की। जेआरजीबी बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक रूपेश कुमार ने सखी मंडलों के बचत खाते खोलने, बैंक ऋण स्वीकृत कराने, व्यक्तिगत खाते खोलने तथा प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं अटल पेंशन योजना से अधिकाधिक जुड़ाव सुनिश्चित करने पर बल दिया। बैठक में कार्यरत बैंक सखी के कार्यों की समीक्षा की गई तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बैंक सखी को सम्मानित किया गया। निर्देश दिया गया कि सखी मंडल से जुड़ी दीदियों को मुद्रा ऋण से जोड़कर स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए। बैठक में जिला प्रबंधक...