जहानाबाद, दिसम्बर 26 -- जहानाबाद, नगर संवाददाता। जिला स्तरीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी में मानस इंटरनेशनल रेजिडेंशियल स्कूल की छात्रा दर्शन भारद्वाज ने सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम विषय पर आधारित अपने नवाचारपूर्ण विज्ञान मॉडल के माध्यम से निर्णायक मंडल एवं विषय विशेषज्ञों को गहराई से प्रभावित किया। मॉडल की वैज्ञानिक सोच, व्यावहारिक उपयोगिता और सामाजिक सरोकार को देखते हुए विशेषज्ञों ने इसकी विशेष रूप से सराहना की। अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर दर्शन भारद्वाज को इमर्जिंग मॉडल श्रेणी में पुरस्कार प्रदान किया गया तथा उन्होंने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय के साथ-साथ पूरे जिले का नाम गौरवान्वित किया। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर विद्यालय परिवार द्वारा छात्रा का उत्साहवर्धन किया गया और उसकी सफलता को पूरे संस्थान की उपलब्धि के रूप में सम्मानित किया गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.