समस्तीपुर, दिसम्बर 15 -- विभूतिपुर। नरहन स्थित जेपीएनएस हाई स्कूल के मैदान में युवाशाला व ग्रामीण प्रतिभा केंद्र के तत्वावधान में जिला स्तरीय बालिका फुटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता युवाशाला के संस्थापक एवं युवा सामाजिक कार्यकर्ता विकास कुमार के नेतृत्व में आयोजित की गई। इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण बालिकाओं को खेल के माध्यम से समान अवसर, आत्मविश्वास और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का मंच प्रदान करना रहा। प्रतियोगिता का उद्घाटन सामाजिक कार्यकर्ता चेतना झाम्ब ने किया। चैंपियनशिप के अंतर्गत खेला गया फाइनल मुकाबला समस्तीपुर एवं दलसिंहसराय की टीमों के बीच हुआ, जिसमें दोनों टीमों ने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन और खेल भावना का परिचय दिया। कड़े मुकाबले के बाद समस्तीपुर टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजयी हासिल की।

हिंदी हिन्दुस्त...