उन्नाव, दिसम्बर 29 -- उन्नाव। पंडित दीन दयाल उपाध्याय के जन्मशताब्दी वर्ष पर जिला खेल कार्यालय में फुटसल 5 ए सरप्राइज मनी फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में आठ टीमों के खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया। शहर के पीडी नगर स्थित सेंटलॉरेस स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला क्रीड़ाधिकारी मुकेश सब्बरवाल ने किया। पहला मैच अल्फा स्ट्राइकर व सेवन स्टार के मध्य खेला गया। जिसमें दोनों टीमों ने 1-1 गोल कर मैच ड्रॉ किया। दूसरा मैच यूनाइटेड एफ सी और फाइव स्टार क्लब के मध्य खेला गया। जिसमें 3-1 से यूनाइटेड एफसी ने मैच जीता। तीसरा मैच खेलवीर और सेवन स्टार के मध्य खेला गया, इस मैच में खेलवीर के अब्दुल्ला ने 3 गोल के साथ हैट्रिक की और अद्वैत व आयुष ने 1-1 गोल कर कुल 5 गोल किए, वहीं सेवन स्टार के अनिकेत ने 1 गोल किया। फाइनल स्कोर 5-1 खेल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.