भागलपुर, मार्च 19 -- बिहार दिवस 2026 के मौके पर उन्नत बिहार-उज्जवल बिहार थीम पर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को जिलास्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेने को लेकर निर्देशित किया गया है। बीईओ तनु कुमारी ने संबंधित स्कूल प्रधान को पत्र जारी कर बताया है कि प्रखंड स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त प्रतिभागियों की सूची जिला स्तरीय प्रतियोगिता में 20 मार्च को राजकीय बालिका इंटरस्तरीय विद्यालय भागलपुर घंटाघर के नजदीक किया जाना है। बच्चों के साथ एक शिक्षक-शिक्षिका निर्धारित तिथि को ससमय बच्चों की सहभागिता करवाना सुनिश्चित करे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...