चक्रधरपुर, मई 18 -- चक्रधरपुर। चाईबासा के रुंगटा रिक्रि एशन हॉल में 15 से 17 मई तक आयोजित हुए जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में दक्षिण पूर्व रेलवे स्र्पोट्स एसोसिएशन (सेरसा) चेस अकादमी चक्रधरपुर के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रर्दशन किया है एवं 19 खिलाड़ियों ने पुरस्कार प्राप्त कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता -2026 के लिए चयनित किए गए हैं। यह भी पढ़ें- शतरंज : अंडर-19 ब्वॉयज ग्रुप में गणेश व गर्ल्स में सौम्या को प्रथम स्थानपुरस्कार प्राप्त करने वाले खिलाड़ी प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रतियोगिता में उम्र के अनुसार पुरस्कृत हुए खिलाड़ियों में अंडर -07 बालक में संत जेवियर स्कूल चक्रधरपुर के श्रेयांश बेहरा प्रथम एवं मधुसुदन स्कूल के आशुतोष महतो द्वितीय,अंडर-07 बालिका में मां अमिया देवी मेमोरियल स्कूल की मेहर बोस प्रथम,अंडर-09 बालक में संत जेवियर स्कूल के व...