सहारनपुर, मार्च 16 -- डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय जूनियर जूडो, कुश्ती, भारोत्तोलन और बालक हॉकी प्रतियोगिताओं में सोमवार को खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का जलवा बिखेरा। प्रतियोगिता का शुभारंभ मंडलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि जीतने वाले खिलाड़ियों को बधाई और हारने वाले खिलाड़ी आगे और मेहनत कर सफलता हासिल करें। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी राहुल चोपड़ा के निर्देशन और सहायक प्रशिक्षक प्रवीण कुमार की देखरेख में आयोजित प्रतियोगिता में जूडो बालिका वर्ग में 27 किग्रा में आकाश्वी प्रथम, वैष्णवी द्वितीय, श्रेया व आन्वी तृतीय रहीं। 32 किग्रा में सिमरन प्रथम, जान्हवी द्वितीय, जीया व एंजल सैनी तृतीय। 36 किग्रा में व...