सहारनपुर, फरवरी 23 -- सहारनपुर। उनाली स्थित स्कूल में आयोजित माय भारत जिला स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2025-26 में 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं ने दमदार प्रदर्शन किया। विभिन्न खेलों में खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बैडमिंटन में उस्बा ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि सना दूसरे और सानिया तीसरे स्थान पर रहीं। 100 मीटर दौड़ में आयुष ने बाजी मारी। वशु दूसरे और प्रिंस तीसरे स्थान पर रहे। खो-खो बालिका वर्ग में वेदांता विद्यालय तिरपाड़ी की टीम विजेता बनी, जबकि साबदलपुर टीम उपविजेता रही। जिला कार्यक्रम समन्वयक शाकिर गौर ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना औ्र नेतृत्व क्षमता विकसित करना था। कार्यक्रम में नगर विधायक पुत्र सारांश गुंबर, एडवोकेट शुभम शर्मा, दीपक पुंडीर, संदीप बिष्ट, मोहि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.