जहानाबाद, सितम्बर 30 -- काको, निज संवाददाता। प्रखंड संसाधन केंद्र, काको में बुधवार को 'मेरे सपनों के भारत' प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता के बाद प्रखंड स्तर पर चयनित प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों की सूची जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रारंभिक शिक्षा एवं सर्व शिक्षा अभियान, जहानाबाद को भेजी गई है। जारी सूची के अनुसार चित्रकला प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय हाजीसराय की गुड्डिया कुमारी ने प्रथम, उत्क्रमित मध्य विद्यालय चंदवारा की शिवानी कुमारी ने द्वितीय तथा मध्य विद्यालय सिहटी के प्रिंस कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं भाषण प्रतियोगिता में उच्च माध्यमिक विद्यालय सैदाबाद की डॉली कुमारी ने प्रथम, उच्च मा...