दुमका, जून 30 -- राजकुमार कुशवाहा दुमका, प्रतिनिधि। उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 (मार्च तिमाही) तक जिले में बैंकिंग, कृषि, स्वरोजगार एवं वित्तीय समावेशन से संबंधित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक की उपलब्धि बैठक में बताया गया कि मार्च 2026 तक जिले में बैंकों द्वारा वार्षिक ऋण योजना के विरुद्ध कुल 84.75 प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त की गई। प्राथमिकता क्षेत्र में कुल उपलब्धि 72.27 प्रतिशत रही, जिसमें कृषि क्षेत्र में 50.98 प्रतिशत, एमएसएमई क्षेत्र में 115.26 प्रतिशत तथा अन्य प्राथमिकता क्षेत्र में 38.65 प्रतिशत उपलब्धि दर्ज की गई। गैर-प्राथमिकता क्षेत्र में 123.76 प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त हु...