आदित्यपुर, मार्च 9 -- गम्हरिया, संवाददाता । जिला स्तरीय निबंध, भाषण एवं पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता के अव्वल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। जिला शिक्षक एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में आयोजित प्रतियोगिता की शुरुआत संस्थान के प्राचार्य सह डीईओ कैलाश मिश्रा एवं उपस्थित अतिथियों ने की। आयोजन में संकाय सदस्य पंकज कुमार, आर लक्ष्मण राव, डॉ मनीला कुमारी, अनुभा सिंह, सीमा कुमारी, प्रभात कुमार मांझी, राजकिशोर कुंभकार, दशरथ महतो, राजकिशोर महतो, जवाहर राम का योगदान रहा। विजेताओं के किया गया पुरस्कृतनिबंध में प्रथम स्थान पर अभ्यास बालिका मध्य विद्यालय गम्हरिया की पल्लवी कुमारी, द्वितीय कुकड़ू की प्रीति महतो एवं तृतीय स्थान पर पीएम केजीबीवी गम्हरिया की इच्छा महतो रहीं। भाषण में प्रथम स्थान केजीबीवीसीएम से सरायकेला की आभा महतो, द्वितीय स्थान पीएम क...