मऊ, मार्च 28 -- पूराघाट, हिन्दुस्तान संवाद। जिला धम्म सम्मेलन समिति द्वारा आयोजित जिला स्तरीय धम्म महासम्मेलन आगामी 29 मार्च को बापू इण्टर कालेज कोपागंज के मैदान में आयोजित किया गया है। जनसंपर्क करते समय पूर्व जिला विद्यालय निरीक्षक शिवचन्द राम ने कहा कि धम्म महासम्मेलन करना शांति मार्ग को प्रशस्त करेगा। इस धम्म महासम्मेलन में भिक्खू संघ के साथ प्रदेश भर के उपासक एवं उपासिकाएं भाग लेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूर्व जिलाध्यक्ष राजविजय ने लोगों से अपील किया। जिलाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने लोगों को हैंडबिल देकर सम्मेलन में आने के लिए निवेदन किया। प्रफुल्ल कुमार उर्फ संतोष कुमार एवं जितेन्द्र गोयल, रामप्रसाद चौधरी, अनिल चंद्रा आदि ने धम्म महासम्मेलन में भागीदारी के लिए लोगों से अपील किया। महासम्मेलन को सफल बनाने के लिए संपर्क करने वालों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.