लातेहार, फरवरी 17 -- लातेहार,संवाददाता। जिला स्तरीय दो दिवसीय 17 एवं 18 फरवरी को कृषि मेला-सह-फल, फूल एवं सब्जी प्रदर्शनी तथा जिला स्तरीय पशु मेला का आयोजन अनुमण्डलीय कृषि प्रक्षेत्र, कीनामाड़, लातेहार परिसर में किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उ‌द्घाटन डीसी उत्कर्ष गुप्ता, जिप अध्यक्ष पूनम देवी, उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की, जिला कृषि पदाधिकारी, भूमि संरक्षण पदाधिकारी, अनुमण्डल कृषि पदाधिकारी (प्रक्षेत्र), लातेहार विधायक प्रतिनिधि, जिला परिषद् सदस्य, सरयु वरीय वैज्ञानिक-सह-प्रधान, कृषि विज्ञान केन्द्र, बालूमाथ, सह निदेशक, क्षेत्रीय अनुसंधान केन्द्र, चियाकी, पलामू के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीसी ने किसानों से आधुनिक तकनीक अपनाने, फसल विविधीकरण पर जोर देने तथा सरकार द्वारा संचालित योज...