मुंगेर, फरवरी 10 -- मुंगेर, एक संवाददाता। मुंगेर जिला खेल कार्यालय के तत्वावधान में सोमवार को जिला स्तरीय दिव्यांग खेल प्रतियोगिता- 2025-26 का सफल आयोजन पूर्वाह्न 10 बजे से पोलो मैदान, मुंगेर में किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन अपर समाहर्ता, मुंगेर मनोज कुमार ने किया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन से दिव्यांग खिलाड़ियों में उत्साह का माहौल देखा गया और प्रशासन की इस पहल की सराहना की गई। उद्घाटन समारोह में जिला खेल पदाधिकारी मुंगेर कमल किशोर, वरीय उपसमाहर्ता श्वेता कुमारी एवं वरीय उपसमाहर्ता प्रिया कुमारी सहित जिला प्रशासन के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए दिव्यांगजनों के लिए खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। इस प्रतियोगिता में एथलेटिक्स विधा के अंतर्गत शारीरिक दिव्यांग, मानसिक दिव्यांग, दृष्टिहीन तथा बध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.