हल्द्वानी, जून 21 -- हल्द्वानी। ओलंपिक दिवस के मौके पर 23 जून को गौलापार स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में स्थित तरणताल में जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिता को पुरुष और महिला (बालक एवं बालिका) दोनों वर्गों में 8 अलग-अलग आयु वर्गों में होगी। अंडर 10, अंडर 14, अंडर 18, अंडर 21, अंडर 30, 30 से 45 वर्ष, 45 से 60 वर्ष और 60 वर्ष से अधिक आयु वर्गों में विभिन्न प्रतियोगिताएं होंगी। जिला क्रीड़ा अधिकारी निर्मला पंत ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए रजिस्ट्रेशन शुल्क 100 रूपए रखा गया है। कोई भी प्रतिभागी अधिकतम 2 इवेंट्स में ही हिस्सा ले सकता है। उन्होंने बताया कि रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह भी पढ़ें- हल्द्वानी में जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता के रजिस्ट्रेशन शुरू

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...