जिला स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की तैयारियां तेज, 150 से अधिक खिलाड़ी लेंगे भाग
चाईबासा, जुलाई 1 -- गुवा। सेल की किरीबुरू में 8 जुलाई को आयोजित होने वाली स्व. राधे सुंबरुई एवं स्व. पूर्णचंद्र बिरूआ स्मृति जिला स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। पश्चिम सिंहभूम जिला आर्चरी एसोसिएशन द्वारा सेल किरीबुरू आयरन ओर माइंस (सीएसआर-सीएमएलओ) के सहयोग से एकलव्य आर्चरी अकादमी में प्रतियोगिता आयोजित होगी। बुधवार को एसोसिएशन के अध्यक्ष सिद्धार्थ पाड़ेया के नेतृत्व में टीम ने मैदान, खिलाड़ियों के आवास, भोजन, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। आयोजकों के अनुसार जिले के विभिन्न प्रखंडों से 150 से अधिक तीरंदाज प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। आयोजन के सफल संचालन के लिए तकनीकी, ग्राउंड, आवास, भोजन, स्वागत, मीडिया और अनुशासन समितियों का गठन किया गया है। प्रतियोगिता स्व. राधे सुंबरुई और स्व. पूर्णचंद्र बिरूआ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.