सहारनपुर, मार्च 25 -- सहारनपुर। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश के निर्देश पर मंगलवार को सहारनपुर में बालिका खिलाड़ियों के लिए जिला स्तरीय चयन ट्रायल आयोजित किया गया। इसमें 12 वर्ष से कम आयु वर्ग की बालिकाओं के लिए जिम्नास्टिक और तैराकी, जबकि 15 वर्ष से कम आयु वर्ग की खिलाड़ियों के लिए कुश्ती, हॉकी, वॉलीबॉल और टेबल टेनिस के फिजिकल व स्किल टेस्ट लिए गए। चयन प्रक्रिया क्षेत्रीय खेल कार्यालय की देखरेख में क्रीड़ाधिकारी राहुल चोपड़ा के निर्देशन में सम्पन्न कराई गई। सहायक प्रशिक्षक प्रवीण कुमार ने खिलाड़ियों का परीक्षण किया। ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और चयन के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। इस दौरान जिला ओलंपिक संघ के सचिव डॉ. अशोक कुमार गुप्ता सहित कई खेल अधिकारी मौजूद रहे। चयनित बालिका खिलाड़ी अब 28 मार्च 20...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.