जिला स्तरीय जलवायु अखड़ा 2026 में जल संरक्षण और सतत आजीविका पर जोर
बोकारो, मई 28 -- सारथी नेटवर्क के स्थापना दिवस के अवसर पर गुरुवार को बहादुरपुर स्थित सहयोगिणी संस्था के सभागार में जिला स्तरीय जलवायु अखड़ा 2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जलवायु परिवर्तन, जल-जंगल-जमीन, जैव विविधता संरक्षण, जल संरक्षण एवं सतत आजीविका जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। कार्यक्रम में विभिन्न पंचायतों से आए जनप्रतिनिधि, किसान, महिलाएं, युवा और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए। वक्ताओं ने कहा कि जलवायु परिवर्तन का प्रभाव गांवों की खेती, जल स्रोतों और ग्रामीण आजीविका पर लगातार बढ़ रहा है। इससे निपटने के लिए समुदाय आधारित योजनाओं और स्थानीय संसाधनों के संरक्षण पर जोर देने की जरूरत है। कार्यक्रम में रीच टू वैली मॉडल के माध्यम से जल संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों के बेहतर प्रबंधन पर विशेष चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- सारथी स्थापन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.