भदोही, सितम्बर 15 -- ज्ञानपुर। जिला स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन 17 सितंबर को काशी नरेश विश्वविद्यालय के छात्रावास मैदान में होगा। छठवीं उत्तर प्रदेश राज्य अंडर 23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 का आयोजन अगामी 26 एवं 27 सितंबर को बरेली में होगा। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए भदोही जिले खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। भदोही एथलेटिक्स एसोसिएशन द्वारा जिले के समस्त पात्र खिलाड़ियों से आह्वान है कि वह निर्धारित तिथि पर केएनयू के मैदान में उपस्थित होंगे। यह जानकारी खेल सचिव कैलाशनाथ पाल ने दी है। यह भी पढ़ें- राज्य स्तरीय एथलेटिक्स चौंपियनशिप के लिए 18 सितंबर को होंगे ट्रायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...