मुंगेर, मार्च 14 -- मुंगेर, एक संवाददाता। बिहार दिवस- 2026 के अवसर पर बिहार शिक्षा परियोजना, मुंगेर के तत्वावधान में शुक्रवार को जिला स्तरीय गणित ओलंपियाड, प्रश्नोत्तरी (क्विज) एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन शहर के नंदकुमार हाई स्कूल में किया गया। इस प्रतियोगिता में विद्यालय एवं प्रखंड स्तर से चयनित छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में वर्ग 1 से 5, 6 से 8 तथा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।कार्यक्रम का शुभारंभ जिला शिक्षा पदाधिकारी कुणाल गौरव, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (माध्यमिक शिक्षा) फारुख रहमान तथा सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी संजय कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। वहीं, कार्यक्रम का संचालन प्रवीण चंद्रा एवं रीता कुमारी ने किया। मौके पर नंदकुमार हाई स्कूल के प्रधानाचार्य अ...