हरिद्वार, अप्रैल 23 -- हरिद्वार। जनपद में आयोजित चौथी जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता 2026-27 (अंडर-14) में दिल्ली पब्लिक स्कूल, दौलतपुर की बालिका टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का आयोजन हरिद्वार विश्वविद्यालय, रुड़की में हुआ, जिसमें जिले भर के विभिन्न विद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया। डीपीएस दौलतपुर की अंडर-14 बालिका टीम ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान अनुशासन, बेहतरीन खेल कौशल और मजबूत टीम भावना का प्रदर्शन किया। विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाचार्या एवं खेल विभाग ने टीम की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगे भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.