जिला स्तरीय खेलो झारखंड की फुटबॉल व कबड्डी प्रतियोगिता आज से
बोकारो, सितम्बर 30 -- बोकारो, प्रतिनिधि। शिक्षा विभाग की ओर से खेलो झारखंड 2026-27 के तहत अंडर-17 बालक एवं बालिका वर्ग की जिला स्तरीय एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल और फुटबॉल प्रतियोगिताओं का आयोजन 30 सितंबर और एक अक्टूबर को विभिन्न स्थलों पर किया जाएगा।
प्रतियोगिताओं की तैयारियां जिला शिक्षा अधीक्षक डॉ. अतुल कुमार चौबे ने बताया कि प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि अंडर-17 बालिका वर्ग के फुटबॉल, खो-खो और वॉलीबॉल मुकाबले 30 सितंबर को सुबह आठ बजे से श्री अयप्पा पब्लिक स्कूल मैदान में होंगे। वहीं, अंडर-17 बालक वर्ग के फुटबॉल, खो-खो और वॉलीबॉल मुकाबले संत जेवियर स्कूल, सेक्टर-1 के मैदान में सुबह आठ बजे से आयोजित किए जाएंगे।
एथलेटिक्स प्रतियोगिता अंडर-17 बालक एवं बालिका वर्ग की एथलेटिक्स प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.