बिल्ल्होर, नवम्बर 5 -- जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बिल्हौर चैंपियन बिल्हौर,संवाददाता। कानपुर जिले में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में बिल्हौर ब्लॉक के परिषदीय स्कूलों के बच्चों ने सर्वाधिक जीत हासिल की।शिक्षक प्रशांत मिश्रा ने बताया कि परिषदीय स्कूल के बच्चों की खेलकूद प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में सभी ब्लॉकों और नगरीय क्षेत्र के परिषदीय स्कूल के बच्चों ने प्रतिभाग किया। जिसमें सबसे ज्यादा मेडल बिल्हौर ब्लॉक के स्कूलों के बच्चों ने जीते। इसी क्रम में एबीएसए बिल्हौर रवी कुमार सिंह को चैंपियंस ट्रॉफी भेंट की गई। इस दौरान शिक्षक धमेंद्र कटियार व खेल शिक्षक मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Kanpur News: बिल्हौर बना विजेता तो घाटमपुर उपविजेता

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...