इटावा औरैया, मार्च 10 -- इटावा, संवाददाता। खेल निदेशालय द्वारा 10 से 14 मार्च तक आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं का शुभारम्भ मंगलवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया गया। पहले दिन बालक व बालिका वर्ग की जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान मुस्कार, द्वितीय स्थान प्रिया सागर तथा तृतीय स्थान प्राची रावत ने प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान-मुस्कान, द्वितीय स्थान दिव्या तथा तृतीय स्थान प्राची ने प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान-मुस्कान, द्वितीय स्थान प्रिया सागर तथा तृतीय स्थान सृष्टि ने प्राप्त किया। 800 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान-प्रिया सागर, द्वितीय स्थान सृष्टि तथा तृतीय स्थान दिव्या ने प्राप्त किया। 1500 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान-माही, द्वितीय स्थान शिल्पी तथा तृतीय स...