सिमडेगा, मई 20 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। कृषि विभाग के द्वारा बुधवार को जिला स्तरीय खरीफ कर्मशाला का आयोजन किया गया। नगर भवन में आयोजित कार्यक्रम का उदघाटन डीसी कंचन सिंह ने दीप जलाकर किया। यह भी पढ़ें- खरीफ मौसम को लेकर कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को किया प्रशिक्षितकार्यक्रम का उद्देश्य कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को संभावित सूखे, कम वर्षा की स्थिति तथा मौसम आधारित खेती के प्रति जागरूक करना, ताकि आने वाले खरीफ मौसम में किसान वैज्ञानिक तरीके से खेती कर बेहतर उत्पादन प्राप्त कर सकें। डीसी ने अपने संबोधन में कहा कि बदलते मौसम और संभावित सूखे की स्थिति को देखते हुए अभी से तैयारी करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। सरकार, प्रशासन, जनप्रतिनिधि और किसान यदि मिलकर योजनाबद्ध तरीके से कार्य करें तो किसी भी चुनौती का सामना किया जा सकता है। उन्...