किशनगंज, दिसम्बर 7 -- किशनगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि समाहरणालय के सभागार में जिला स्तरीय कृषि टास्क फोर्स की महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को आयोजित की गई। बैठक में कृषि तथा इससे जुड़े विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में सभी विभागों को बेहतर समन्वय के साथ कार्य करते हुए कृषि एवं किसानों से संबंधित योजनाओं को समयबद्ध तरीके से लागू करने का निर्देश दिया गया। खाद की किल्लत हुई तो होगी कार्रवाई बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि कृषि इनपुट वितरण एवं फार्मर रजिस्ट्री कार्य की गति को और तेज किया जाए, ताकि अधिक से अधिक किसानों को योजनाओं का लाभ मिल सके। उर्वरक की कालाबाजारी तथा जमाखोरी की शिकायतों पर गंभीरता से लेते हुए जिला पदाधिकारी ने उर्वरक निरीक्षक...