हमीरपुर, जून 11 -- हमीरपुर, संवाददाता। 28 मई की रात बेतवा नदी के निर्माणाधीन पुल के ढहने की घटना की जांच के लिए गठित की गई जिला स्तरीय कमेटी को डीएम अभिषेक गोयल ने भंग कर दिया है। कमेटी ने अपनी जांच रिपोर्ट तैयार कर ली थी। जिसमें कमेटी के सदस्यों के हस्ताक्षर भी हो गए थे। रिपोर्ट एक पेज पर तैयार हुई थी। अब राज्य सेतु निगम की तीन सदस्यीय तकनीकी टीम द्वारा साइट से लिए गए सैंपल की जांच रिपोर्ट का ही इंतजार है। यही रिपोर्ट मुख्य होगी। उधर, साइट पर कोठी नंबर छह में अटके नौ में से पांच सिग्मेंट को गुरुवार तक सुरक्षित तरीके से उतार लिया गया था। चार सिग्मेंट अभी भी अटके हुए हैं। मोराकांदर परसनी में बेतवा नदी में निर्माणाधीन पुल के ढहने की घटना में छह मजदूरों की की मौत हो गई थी। हादसा तब हुआ जब 28 मई की रात भीषण आंधी-तूफान आया था। जिसमें पुल की को...