फरीदाबाद, दिसम्बर 14 -- नूंह। नूंह में पारंपरिक खेल कबड्डी की एक भव्य एवं सुव्यवस्थित जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 100 टीमों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। खेलों के माध्यम से युवाओं में शक्ति, शौर्य, अनुशासन, समयबोध तथा टीम भावना का विकास होता है, जो किसी भी सशक्त समाज और राष्ट्र की मजबूत आधारशिला है। इसी उद्देश्य को लेकर क्रीड़ा भारती की टीम लगातार रणनीतिक एवं जमीनी स्तर पर कार्य कर रही है। क्रीड़ा भारती की जिला अध्यक्ष डॉ. कुसुम मलिक एवं जनरल सेक्रेटरी डॉ. अमित कुमार यादव के नेतृत्व में एक मजबूत, प्रतिबद्ध और परिणामोन्मुख टीम इस अभियान को आगे बढ़ा रही है। इस जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में अकबर सरपंच नासिर मोहम्मद तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में हरियाणा योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष ...