चाईबासा, अप्रैल 3 -- चाईबासा, संवाददाता। पश्चिमी सिंहभूम एथलेटिक्स एसोसिएशन द्वारा जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 18-19 अप्रैल को चाईबासा के एसोसिएशन मैदान में आयोजित किया जाएगा। प्रतियोगिता के बारे में जानकारी देते हुए संघ के महासचिव अजय नायक ने बताया कि जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ी अपने-अपने स्पर्धा में भाग लेंगे। इसमें अंडर 14 बालक एवं बालिका के लिए ट्रायथलान ग्रुप ए- 60 मीटर, लंबी कूद, ऊंची कूद, ग्रुप ब- 60 मीटर, लंबी कूद,शॉट पुट , ग्रुप सी- 60 मीटर, लंबी कूद,600मीटर प्रतियोगिताएं होंगी। अंडर 16 बालक एवं बालिका वर्ग के लिए 60 मीटर, लंबी कूद, 600 मीटर, शॉट पुट, अंडर 18 बालक एवं बालिका के लिए 100 मीटर ,200 मीटर,400 मीटर,1000 मीटर, शॉट पुट, लंबी कूद,मीडले रीले प्रतियोगिताएं होंगी।अंडर 20 बालक एवं ब...