सिमडेगा, सितम्बर 6 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। गांधी स्मारक में रविवार को खेलो इंडिया के तहत जिला स्तरीय अस्मिता सॉफ्ट टेनिस लीग की शुरुआत की गई। खेल की नगरी में अस्मिता सॉफ्ट टेनिस लीग प्रतियोगिता का उद्घाटन नप अध्यक्ष ओलिवर लकड़ा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। झारखंड सॉफ्ट टेनिस एसोसिएशन के तत्वधान में आयोजित सॉफ्ट टेनिस लीग में सिमडेगा के दर्जनों खिलाड़ी शामिल हो रहे हैं। झारखंड सॉफ्ट टेनिस एसोसिएशन के जेनरल सीक्रेटी ने बताया कि इस लीग प्रतियोगिता से चयनित खिलाड़ी जोनल स्तरीय सॉफ्ट टेनिस प्रतियोगिता खेलेंगे। जहां से नेशनल लेबल के खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए खेल की नगरी सिमडेगा का नाम पूरे विश्व में रोशन करने का आशीर्वाद दिया। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...