बोकारो, अप्रैल 28 -- बोकारो, प्रतिनिधि। जिला प्रशासन बोकारो के तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय अस्मिता सिटी लीग का सोमवार को आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जिले भर से लगभग 300 बालिकाओं व महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान तीरंदाजी, फुटबॉल एवं एथलेटिक्स की विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। तीरंदाजी के ओपन वर्ग में रिकर्व, कम्पाउंड एवं इंडियन राउंड शामिल रहे। एथलेटिक्स में 100 मीटर, 200 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊँची कूद एवं शॉट पुट जैसे इवेंट आयोजित हुए। फुटबॉल ओपन वर्ग में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया, जिसमें चिन्मया विद्यालय, बोकारो विजेता तथा बांसगोड़ा टीम उपविजेता रही।तीरंदाजी प्रतियोगिता के परिणामरिकर्व वर्ग में प्रियंका मधु (आवासीय तीरंदाजी प्रशिक्षण केन्द्र, चंदनकियारी) प्रथम, यावना (खेलो इंडिया सेंट...