रांची, दिसम्बर 21 -- रांची, वरीय संवाददाता। जिला स्कूल मैदान में 10 दिवसीय राष्ट्रीय पुस्तक मेला की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। रविवार को भूमि पूजन किया गया। यहां 26 दिसंबर से 4 जनवरी तक अक्षरों की दुनिया सजेगी। मेले में हर आयु वर्ग के पाठकों के लिए हिन्दी और अंग्रेजी की पुस्तकें उपलब्ध रहेंगी। समय इंडिया के प्रबंध न्यासी चंद्र भूषण ने बताया कि समय इंडिया, नई दिल्ली और सहयोगी संस्था पुस्तक मेला समिति, दिल्ली द्वारा किताबों को पाठकों से जोड़ने की मुहिम के तहत इस मेले का आयोजन किया जा रहा है। भारतीय मंडप नाम से एक अनूठा स्टॉल बनाया जा रहा है, जहां विभिन्न प्रकाशकों की पुस्तकें पाठकों के आकर्षण का केंद्र होंगी। पाठक बेस्ट सेलर सीरीज की पुस्तकें भी खरीद सकेंगे। स्कूली बच्चों के लिए नि:शुल्क प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इनमें कविता पाठ, कहा...