मुजफ्फरपुर, मार्च 16 -- मुजफ्फरपुर। प्रमुख संवाददाता जिले की कला-संस्कृति को पांच दिवसीय राष्ट्रीय नाट्य उत्सव नई ऊंचाई देगा। आकृति रंग संस्थान 27 से 31 मार्च तक जिला स्कूल के मैदान में महोत्सव का आयोजन कर रहा है। इसमें देश के विभिन्न राज्यों की टीमें नाटक प्रस्तुत करेंगी।आयोजन की तैयारी को लेकर रविवार को चैंबर ऑफ कॉमर्स में बैठक हुई। महोत्सव में चित्र प्रदर्शनी, मुखौटा प्रदर्शनी, कार्यशाला और रंग संवाद का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन समिति के अध्यक्ष व बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के सीनेटर डॉ. संजय कमार सुमन ने इसकी जानकारी दी। आकृति रंग संस्थान के संयोजक डॉ. सुनील फेकानिया ने कहा कि कार्यक्रम में सुजनी कला की कलाकार पद्मश्री निर्मला देवी, लखनऊ से अभिनेता पद्मश्री डॉ. अनिल रेस्तोगी, मुंबई से इस्ट जोन कल्चर सेंटर के पूर्व निदेशक डॉ. ओम प्रका...