मुंगेर, जनवरी 13 -- मुंगेर, एक संवाददाता। डीएम निखिल धनराज ने सोमवार को जिला स्कूल, मुंगेर में नव स्थापित डिजिटल क्लास रूम का उद्घाटन किया। डिजिटल क्लासरूम के माध्यम से आगामी वार्षिक मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए क्रैश कोर्स का संचालन भौतिक एवं डिजिटल दोनों माध्यमों से किया जा रहा है। उद्घाटन के मौके पर नगर आयुक्त शिवाक्षी दीक्षित एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी कुणाल गौरव सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं शिक्षक उपस्थित थे। ज्ञात हो कि, इस पहल के तहत जिले के सभी 139 उच्च विद्यालयों को गूगल लिंक के माध्यम से जोड़ा गया है, जबकि परीक्षार्थियों को फेसबुक लाइव के जरिए कक्षाओं से जोड़ा जा रहा है। इस कार्य के लिए जिले के विभिन्न विषयों में विशेषज्ञ 15 शिक्षकों की एक टीम गठित की गई है, जो निर्धारित समय-सारणी के अनुसार प्रतिदिन क...