गाज़ियाबाद, मई 20 -- गाजियाबाद, दीपक सिरोही। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कैप्टन राम प्रवेश सिंह ने बताया जनपद के भूतपूर्व सैनिक, दिवंगत सैनिक की पत्नियों और आश्रितों की समस्याओं की सुनवाई के लिए मासिक बैठक 22 मई दोपहर 12:30 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में होगी। इसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी करेंगे। उन्होंने बताया कि यदि किसी भूतपूर्व सैनिक, दिवंगत सैनिक की पत्नी या आश्रित की प्रशासन से संबंधित समस्या है तो वे अपना प्रार्थना पत्र निर्धारित तिथि तक जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय, गाजियाबाद में जमा करा दें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...