हजारीबाग, जनवरी 31 -- हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। जिला सैनिक कल्याण कार्यालय हजारीबाग प्रांगण में शुक्रवार को वेटेरन सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन का शुभारंभ शहीद स्थल पर माल्यार्पण व पुष्प-अर्पण से हुआ। इस दौरान सुबह 1100 बजे महात्मा गांधी के पुण्यतिथि के अवसर पर दो मिनट का मौन रखा गया। सम्मेलन में वर्ष 2025 के दौरान वीरगति प्राप्त सैनिकों तथा सेवा के दौरान मृत सैनिकों के परिवारजनों को सम्मानित किया गया। मौके पर केन्द्रीय सैनिक बोर्ड, राज्य सैनिक बोर्ड कार्यालय के माध्यम से संचालित कल्याण कार्यों व व्यवस्था पर जानकारी साझा की गई। सम्मेलन का मुख्य आकर्षण भूतपूर्व सनिकों व परिवारजनों के बीच का आपसी संवाद रहा। जहां पर खुले मन से विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा हुई। यह जानकारी विंग कमांडर राजेश कुमार गुप्ता सैनिक कल्याण पदाधिकारी हजारीबाग ने द...