साहिबगंज, नवम्बर 13 -- जिला से 28 सदस्यीय कुश्ती टीम पलामू रवाना साहिबगंज। 26 वीं सीनियर झारखंड पुरूष फ्री स्टाइल ग्रीको रोमन एवं महिला राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए जिला से 28 सदस्यीय कुश्ती टीम गुरुवार को रवाना हुई। प्रतियोगिता पलामू के हरिहरगंज स्थित सीता हाई स्कूल मैदान में 14-16 नवम्बर तक होगा। जिला से फ्री स्टाइल बालक वर्ग में समीर, आदित्य, गंुजन, मनीष, राजू,सोनू, राजू यादव, आशिष, मनीष,बबन व सुशांत, ग्रीको रोमन बालक में राहुल, नितीश, आशीष यादव, दीपक कुमार, सत्यम कुमार, सतीश कुमार, प्रिसं कुमार सिंह, मोनू कुमार चौधरी, फ्री स्टाइल बालिका वर्ग में सीमा कुमारी, छोटी कुमारी, रौशनी कुमारी, श्रुति कुमारी, आरती कुमारी, नेहा कुमारी विभिन्न भार वर्ग में हिस्सा लेंगे। टीम के कोच अंगद यादव, आशीष यादव व दीपक यादव हैं। टीम को रवनागी के द...