पीलीभीत, जनवरी 22 -- पीलीभीत। जिला रोजगार सहायता अधिकारी विवेक कुमार शुक्ला ने बताया कि जिला सेवायोजन कार्यालय एवं मॉडल कॅरियर सेन्टर के संयुक्त तत्वाधान में 22 जनवरी को लघु रोजगार मेले का आयोजन जिला सेवायोजन कार्यालय में किया जा रहा है। इस मेले में रोजगार उपलब्ध कराने के लिए टाटा मोटर्स पंतनगर और एलआईसी कंपनी प्रतिभाग कर रही है। इच्छुक अभ्वधर्मी मेले में प्रतिनाग करने के लिए अपने साथ समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्र की छायाप्रतियों दो पासपोर्ट साइज फोटो एवं बायोडाटा प्रतियों के साथ प्रतिभाग कर सकते हैं। इस मेले में नॉन टेक्नीकल व टेक्नीकल/डिप्लोमाधारी पुरुष एवं महिला प्रतिभाग कर सकते है।साक्षात्कार के लिए अभ्यर्थी की अग्यु 18-26 एवं 21-40 वर्ष है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...