जिला सूचना व पर्यटन कार्यालय में स्वच्छता और कार्यसंस्कृति सुधारने के निर्देश
कन्नौज, अगस्त 5 -- कन्नौज। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिला पर्यटन अधिकारी कार्यालय और जिला सूचना अधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण कर कार्यालयों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अभिलेखों के रखरखाव, स्वच्छता, संसाधनों के उपयोग और कार्यप्रणाली की बारीकी से समीक्षा करते हुए अधिकारियों को कार्यालयों को अधिक व्यवस्थित और जनहितकारी बनाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने जिला सूचना कार्यालय में पत्रावलियों, अभिलेखों और पुस्तकों के सुव्यवस्थित रखरखाव की सराहना की। साथ ही कार्यालय में रखे खाली गत्तों और अन्य अनुपयोगी सामग्री को तत्काल हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यालयों का वातावरण साफ-सुथरा, सुव्यवस्थित और कार्यकुशलता बढ़ाने वाला होना चाहिए, जिससे कर्मचारियों के साथ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.