मधुबनी, जनवरी 2 -- मधुबनी,एक संवाददाता। जिला फुटबॉल संघ मधुबनी के तत्वावधान में सीनियर जिला फुटबॉल लीग 2026 का भव्य शुभारंभ शनिवार से राम कृष्ण महाविद्यालय, मधुबनी के मैदान पर हो रहा है। यह प्रतियोगिता 14 जनवरी 2026 तक चलेगी, जिसमें जिले की 12 पंजीकृत टीमें खिताब के लिए जोर आजमाइश करेंगी। जिला फुटबॉल संघ के सचिव सुनील कुमार प्रसाद ने बताया कि सभी टीमों को दो पूल में बांटा गया है। लीग चरण में कुल 33 मुकाबले खेले जाएंगे। प्रतिदिन तीन मैच दोपहर 12 बजे के बाद आयोजित होंगे। प्रतियोगिता के दोनों सेमीफाइनल 13 जनवरी को जबकि फाइनल मुकाबला 14 जनवरी को खेला जाएगा। संघ के अध्यक्ष प्रशांत कुमार ने कहा कि इस वर्ष लीग का आयोजन नए स्वरूप और नई ऊर्जा के साथ किया जा रहा है। पहली बार विजेता और उपविजेता टीम को नगद पुरस्कार दिए जाएंगे, जिससे खिलाड़ियों का मनो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.