साहिबगंज, मार्च 1 -- साहिबगंज। जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में शहर के सिदो-कान्हू स्टेडियम में आयोजित सीनियर क्रिकेट लीग टूर्नामेंट का फाइनल रविवार को द्रोणाचार्य क्रिकेट क्लब बनाम नेताजी सुभाष क्रिकेट क्लब के बीच हुआ। इसमें नेताजी क्रिकेट क्लब चैम्पियन बना। द्रोणाचार्य सीसी टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 29.1 ओवर में 154 रन बना कर ऑल आउट हो गई। आशीष ने 31, मिस्टर एनर्जी ने 35 व प्रीतम ने 36 रन की पारी खेली। नेताजी सुभाष सीसी वे गेंदबाज अनुज ने 4, विवेकानंद व विष्णु ने 2-2 विकेट लिए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी नेताजी सुभष सीसी ने 22.4 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 160 रन बना कर 6 विकेट से मैच जीत चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। मो फ़ैजान ने 43 व पीयूशम सिंह ने 71 रन की पारी खेली। द्रोणाचार्य सीसी के गेंदबाज मो. जुनैद व अनिकेत ने 2-...