कोडरमा, जून 11 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में झारखंड औद्योगिक सामाजिक दायित्व प्राधिकार (सीएसआर प्राधिकार) नीति, 2020 के तहत उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला सीएसआर समिति का गठन किया गया। बैठक के दौरान उपायुक्त ने जिले के विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधियों को सीएसआर मद के अंतर्गत वित्तीय सहयोग बढ़ाने तथा इसके लिए लक्ष्य निर्धारित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सीएसआर फंड के माध्यम से जिले में जनकल्याणकारी और विकासात्मक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को गति दी जा सकती है। उपायुक्त ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को ऐसे प्रस्तावों और योजनाओं की सूची तैयार करने का निर्देश दिया, जिन्हें ...