छपरा, अप्रैल 30 -- तरैया। जिला सामुदायिक उत्प्रेरक बृजेंद्र सिंह ने तरैया रेफरल अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उक्त निरीक्षण के क्रम में चमकी बुखार से बचाव के लिए अलग वार्ड का व्यवस्था,पानी का व्यवस्था और दवा की उपलब्धता की जानकारी ली।साथ ही कर्मियों को चमकी मरीजों के आने पर उपचार में कुव्यवस्था होने पर करवाई करने की बाते कही। उक्त मौके पर मैनेजर नीतीश कुमार,मो0 शमशाद ,बीसीएम ब्रजेश कुमार उपस्थित थे। मढ़ौरा पुलिस ने 937 लीटर अवैध शराब का किया विनष्टीकरण मढ़ौरा। थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से जब्त की गई अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए गुरुवार को कुल 937 लीटर देशी शराब का विनष्टीकरण कराया। इसमें 800 लीटर कच्ची स्प्रिट भी शामिल है, जिसे अलग-अलग कांडों में बरामद किया गया था। थानाध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद ने बताया कि जब्त 80...